नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , India Corona report : भारत में एक दिन में 92,605 कोरोना संक्रमित, 94,612 ठीक हुए – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

India Corona report : भारत में एक दिन में 92,605 कोरोना संक्रमित, 94,612 ठीक हुए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

India Corona report : भारत में एक दिन में 92,605 कोरोना संक्रमित, 94,612 ठीक हुए

नई दिल्ली। भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गई है। इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई।

सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है।

देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है।

देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 19 सितंबर तक 6,36,61,060 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 12,06,806 नमूनों की जांच की गई। (भाषा)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930