नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोताई करते वक्त 3 मंजिला इमारत से गिरने से 34 वर्षीय युवक की हुई मौत* *खरसिया के ग्राम बाम्हन पाली की घटना-सुरक्षा की।खामी एवं बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई में काम करने के दौरान हुआ हादसा….हुई मौत – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पोताई करते वक्त 3 मंजिला इमारत से गिरने से 34 वर्षीय युवक की हुई मौत* *खरसिया के ग्राम बाम्हन पाली की घटना-सुरक्षा की।खामी एवं बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई में काम करने के दौरान हुआ हादसा….हुई मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पोताई करते वक्त 3 मंजिला इमारत से गिरने से 34 वर्षीय युवक की हुई मौत

*खरसिया के ग्राम बाम्हन पाली की घटना-सुरक्षा की।खामी एवं बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई में काम करने के दौरान हुआ हादसा*

 

*मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर किया हंगामा-तुकाराम साहू के घर के सामने मृतक का शव रख किया हंगामा*

*मामले को रफादफा करने मृतक के परिजनों को 40 हजार दिए जाने एवँ मामला दबाने एवँ सेटिंग करने दलाल हुए सक्रिय* *खरसिया/ रायगढ़* मामले के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया के समीपस्थ ग्राम बाम्हन पाली में तुकाराम साहू के घर मे पोताई का कार्य चल रहा रहा जहाँ रायगढ़ औरदा ग्राम का दीपक महन्त पिता–सेत राम महन्त
उम्र–34 वर्ष
ग्राम—आमापली औरदा रायगढ़ जिनके
तीन छोटे बच्चे है कार्य कर रहा था जहाँ मकान मालिक के द्वारा मजदूरों को ऊंचाई में कार्य करने के लिए किसी भी प्रकार का सेफ्टी बेल्ट अथवा ऊंचाई में कार्य करने के दौरान रस्सी अथवा हेलमेट उपलब्ध नही कराया गया था। जिस कारण काम करते वक्त बांस के टूट के निकल जाने से एवँ लगभग 30-35 फुट ऊंचाई से गिर जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत सुबह
8:30 के लगभग होना बताया जा रहा है जिसे घटना के लगभग 2 घण्टे बाद खरसिया सिविल हॉस्पिटल लाया गया। युवक के मौत के बाद उसके परिजनों को मकान मालिक के द्वारा सूचना भी नही दी गई थी लेकिन गांव में ही एक साहू परिवार में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान मृतक के गांव के आसपास के लोगों को जानकारी होने एवँ उनके द्वारा हॉस्पिटल एवँ चौकी पहुंच के मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करने पर पहले तो भवन स्वामी तुकाराम साहू एवं उसके परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की मदद से इंकार कर दिया गया किंतु जब मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृत युवक के शव को भवन मालिक के घर के सामने रख के हंगामा किया तब 40 हजार रु दे के मामला रफादफा करने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस हस्तक्षेप के बाद युवक के शव को उसके गांव आमापाली औरदा रायगढ़ ले जाया गया। खरसिया क्षेत्र में घटित उक्त घटना से सनसी फैल गई है। वही सूत्रों की माने तो युवक की दर्दनाक मौत की खबर को दबाने के लिए घटना के जिम्मेदार साहू परिवार द्वारा 16 हजार रु दिए जाने(स्थानीय कलमकारों को) दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल मामले में युवक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब आरोपी भवन मालिक के विरुद्ध क्या कार्यवाही होती है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतने दर्दनाक हादसे पर खरसिया मीडिया कर्मियों की दिनभर नजर के बावजूद मामले की खबर दब जाना समझ से परे है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930