नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया पीहू पैलेस के मालिक सहित उसके 2 पुत्रों पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच करने का गम्भीर अपराध हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

खरसिया पीहू पैलेस के मालिक सहित उसके 2 पुत्रों पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच करने का गम्भीर अपराध हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*खरसिया पीहू पैलेस के मालिक सहित उसके 2 पुत्रों पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच करने का गम्भीर अपराध हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला…*

खरसिया । चौकी खरसिया में खरसिया पीहू पैलेस के मालिक सहित उसके 2 पुत्रों द्वारा छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौच करने का मामला प्रकाश में आया है ।

इस सम्बन्ध में चौकी खरसिया क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की पिहू पैलेस में उनकी जनरल स्टोर की फ्रेंचाईजी का दुकान है, जिसको कंपनी से पीहू पैलेस के मालिक सुनील अग्रवाल की पत्नी व पीड़िता ने पार्टनरशिप कर खोला है । कुछ दिनों से पीहू पैलेस के मालिक सुनील अग्रवाल व उसके 2 पुत्र आयुष व पियूष अग्रवाल द्वारा दुकान को हड़पने की नियत से लगातार पीडिता के साथ अश्लील गाली गलौज व अश्लील हरकत अभद्रता के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही थी तथा पीडिता को बिक्री रकम की जानकारी भी नही दी जा रही थी ।

घटना दिनांक को भी पीडिता उक्त जनरल स्टोर में गई तथा बिक्री रकम की जानकारी लेना चाही तो मामले को गोल मटोल करते हुए, तीनो आरोपी पीहू पैलेस के मालिक सुनील अग्रवाल व उसके 2 पुत्र आयुष व पियूष अग्रवाल के द्वारा पीडिता को धक्का देते हुए, हाँथ बांह को पकड़कर खींचने लगे तथा अश्लील गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई, वही उसको तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिससे वह डरी सहमी किसी तरह अपने आप को उनके चंगुल से छुड़ाकर भागी।

तत्पश्चात खरसिया चौकी जाकर मामले की जानकारी खरसिया चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम को दी गई, जहाँ पीडिता के रिपोर्ट पर खरसिया चौकी में धारा 354 क, 294, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।

आपको बता दें कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031