नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्निवीरों की भर्ती करने का मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत योग्य : विकास केडिया* *नौजवान योजना की सच्चाई को समझें और अवसर का लाभ उठाएं* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अग्निवीरों की भर्ती करने का मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत योग्य : विकास केडिया* *नौजवान योजना की सच्चाई को समझें और अवसर का लाभ उठाएं*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अग्निवीरों की भर्ती करने का मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत योग्य : विकास केडिया*

*नौजवान योजना की सच्चाई को समझें और अवसर का लाभ उठाएं*

रायगढ़ : केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा युवाओं के लिये शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ के माध्यम से अग्निवीरों की भर्ती करने का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है।

युवा भाजपा नेता विकास केडिया के मुताबिक़ देश के युवाओं को अब पिछली भर्तियों से 3 गुना ज्यादा मौके मिलेंगे। अग्निपथ योजना के अंतर्गत 17 से 21 वर्ष आयु के नौजवान जो दसवीं, 12वीं या कोई टेक्निकल डिप्लोमा धारक हैं, ऐसे नौजवानों को अवसर मिलेंगे, यह युवा 4 साल तक सेना को सेवा देंगे।

श्री केडिया ने कहा कि लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण के बाद 4 वर्ष तक अच्छी सुविधा और अच्छे वेतन मिलेंगे और जब 4 साल बाद लौटेंगे तो इनको 12 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा, जब वापस आएंगे तो उसमें भी 25% लोगों को और आगे सेवा का अवसर प्रतियोगी परीक्षा और शारीरिक दक्षता के माध्यम से मिलेगा।

नौजवानों को कम उम्र में सेना में सेवा करने का अवसर

आगे जारी विज्ञप्ति में युवा भाजपा नेता केडिया ने कहा कि अग्निपथ योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि नौजवानों को कम उम्र में सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा, पहले बड़ी उम्र में मिलता था, दूसरी प्रमुख बात 4 साल बाद वापस आएंगे तो प्रदेश की अनेकों सरकारों ने जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा इत्यादि राज्यों में स्थानीय पुलिस व सहयोगी बलों में प्राथमिकता मिलेगी। पूनिया ने कहा कि 4 वर्ष बाद जब युवा वापस आएंगे तो इनको वित्तीय संस्थाएं भी संसाधन उपलब्ध करवाएंगी, जिससे अपना स्वरोजगार भी कर पाएंगे, अन्यथा ऐसे स्किल्ड युवाओं की देश में बड़ी संख्या में जरूरत है, इनका नियोजन निश्चित रूप से हो सकेगा।

*नौजवान योजना की सच्चाई को समझें और इस अवसर का लाभ उठाएं*

श्री केडिया ने कहा कि इस योजना के बारे में जितनी चर्चा हुई है, जितनी बातें कही गई हैं, इसके बारे में सेना के अधिकारियों ने भी स्पष्ट कर दिया है, राजस्थान से लेकर पूरे देश के नौजवानों ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। आगे उन्होनें नौजवानों से आग्रह करते हुए कहा कि इस योजना की सच्चाई को समझें, और नौजवान इस अवसर का लाभ उठाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930