नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , KGF फ़िल्म के स्टाइल में चल रहा था कोयला चोरी का बड़ा खेल….सोसल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस सहित एसईसीएल प्रबंधन की उड़ी नींद आईजी बिलासपुर ने दिए जांच के आदेश …कोरबा गेवरा खदान का वीडियो बताकर किया जा रहा वायरल…..देखें वीडियो – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

KGF फ़िल्म के स्टाइल में चल रहा था कोयला चोरी का बड़ा खेल….सोसल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस सहित एसईसीएल प्रबंधन की उड़ी नींद आईजी बिलासपुर ने दिए जांच के आदेश …कोरबा गेवरा खदान का वीडियो बताकर किया जा रहा वायरल…..देखें वीडियो

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • कोयला खदान से लोगो का कोयला चोरी करने का वीडियो हुआ वायरल,बिलासपुर रेंज आईजी ने दिए जांच के आदेश…देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर 19 मई 2022। खदान से कोयला चोरी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैकड़ो लोग खदान से कोयला निकाल कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आईजी डांगी ने जांच के निर्देश दिये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो को एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित गेवरा/दीपका खदान का बताया जा रहा हैं।।हालांकि हम इस बात की पुष्टि नही करते कि वायरल वीडियो में सैकड़ों पुरुष व महिला कोयला उत्खनन कर बोरो में भर कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद रेंज आईजी रतन लाल डांगी ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इसके जांच के निर्देश दिये हैं। इसके लिए जांच अधिकारी एंटी क्राइम एन्ड सायबर यूनिट बिलासपुर के प्रभारी को जांच अधिकारी बनाया है ।

जांच अधिकारी यह तस्दीक करेंगे कि वायरल वीडियो किस जिले के किस खदान की है। इसके अलावा आईजी ने जांच के लिये कई बिंदु भी तय किये हैं जिनके तहत जांच अधिकारी जांच कर रिपोर्ट आईजी को प्रस्तुत करेंगे।


इन बिन्दुओ पर होगी जांच:-

आईजी द्वारा जारी निर्देशो के तहत जांच अधिकारी इस बिंदु पर जांच करेंगे कि लोगो को इतनी बड़ी संख्या में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान खदान में घुसने व कोयला ले जाने से क्यो नही रोक पा रहे। इसके अलावा एसईसीएल में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों व जिला पुलिस बल के बीच समन्वय होने और किस स्तर तक कैसा समन्वय है यह भी जांचेंगे। पूर्व में कोयला चोरी की कितनी रिपोर्ट एसीसीएल प्रबन्धन द्वारा थानों में की गई और उस पर पुलिस कार्यवाही की जानकारी भी जांच अधिकारी द्वारा ली जायेगी। कार्यवाही न होने की स्थिति में कार्यवाही न करने का कारण भी जांच रिपोर्ट में लिखना होगा।

चोरी का कोयला खरीदने वाला सरगना कौन कौन है व वह आगे इसे किसे किसे बेच रहा है यह भी जांच करने के निर्देश आईजी ने दिए हैं। भविष्य में चोरी रोकने हेतु उठाये जाने वाले आवश्यक कदमो की भी जानकारी जांच प्रतिवेदन में मांगी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930