नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरों तक स्कूलों की बदल रही तस्वीर – बच्चे छुएंगे उन्नति के क्षितिज – योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए मिशन मोड में किया गया कार्य – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरों तक स्कूलों की बदल रही तस्वीर – बच्चे छुएंगे उन्नति के क्षितिज – योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए मिशन मोड में किया गया कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा ध्यम स्कूल योजना से जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरों तक स्कूलों की बदल रही तस्वीर

– बच्चे छुएंगे उन्नति के क्षितिज

– योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए मिशन मोड में किया गया कार्य

 

– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मील का पत्थर होंगे साबित

– जिले में 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययन है जारी

– शिक्षा के लिए अनुकूल एवं प्रेरक वातावरण

– खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरे प्रेरणादायक तस्वीर एवं ज्ञान-विज्ञान की बातें

——————————————————

शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना से जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरों तक स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। प्रदेश के नौनिहालों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की इस योजना से आने वाले वर्षों में बच्चे उन्नति के नये क्षितिज छुएंगे। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की दिशा में कारगर कदम उठाये गये हैं और स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में इस योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए मिशन मोड में कार्य किये गये। किसी एक योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों का जीवन शिक्षा की रोशनी से संवर जायें इसकी यह बानगी है। न जाने कितने अनगढ़ हीरे इस विद्यालय में तराशे जायेंगे जिससे उनकी दुनिया बदलेगी।
शिक्षा के लिए अनुकूल एवं प्रेरक वातावरण का प्रभाव बच्चों पर होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर प्रेरक उम्दा तस्वीरें एवं ज्ञान-विज्ञान की बातें इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने स्कूल की दीवारों पर उकेरे हैं। छत्तीसगढ़ की अनूठी संस्कृति से स्कूल परिसर को सुसज्जित किया गया है। यहां की समृद्धि लायबे्ररी एवं लैब बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह भरते हैं। जिले में 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल है। जहां बच्चों की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय छुरिया, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय छुईखदान, स्वर्गीय लालमूरत सिंह खुशरो शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय गंडई, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय अंबागढ़ चौकी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय मोहला, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय मानपुर में बच्चे अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों के दूरगामी परिणाम आने वाले वर्षों में सुखद होंंगे। गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की दिशा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30