नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाने में कपड़े उतरवाने का मामला: सीधी थाना प्रभारी समेत एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंड – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

थाने में कपड़े उतरवाने का मामला: सीधी थाना प्रभारी समेत एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

थाने में कपड़े उतरवाने का मामला: सीधी थाना प्रभारी समेत एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंड


थाने में कपड़े उतरवाने का मामला: सीधी थाना प्रभारी समेत एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंडमध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार समेत 8 लोगों को थाने के अंदर अर्धनग्न हालत में खड़ा करने के मामले में सीधी कोतवाली के पुलिस थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

खाखी को किया था शर्मशार….

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार समेत 8 लोगों को थाने के अंदर अर्धनग्न हालत में खड़ा करने के मामले में सीधी कोतवाली के पुलिस थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। एसएचओ अभिषेक सिंह और टीआई मनोज सोनी के निलंबन के साथ ही दोनों को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है।

इससे पहले मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बड़ा अजीब सा तर्क दिया था। पत्रकारों ने जब मामले में थाना प्रभारी से पूछा कि पत्रकार और प्रदर्शनकारियों के कपड़े क्यों उतरवाए गए? जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि कपड़े नहीं उतरवाए गए, उन्होंने अंडरवियर पहन रखा था। यही नहीं, आगे उन्होंने कहा था- कपड़े इसलिए उतरवाए गए ताकि कोई फांसी वगैरह ना लगा ले इसलिए कपड़े उतरवा लिए गए।

पत्रकार ने लगाए बड़े आरोप
वहीं दूसरी तरफ पत्रकार का आरोप है कि वो अपने कैमरामैन के साथ धरना कवर करने गया था। इस दौरान पुलिसवाले उन्हें पकड़कर थाने ले आए और फिर मारपीट की। पीड़ित का ये भी कहना है कि पुलिसवालों ने सबके कपड़े उतरवाए और थाने में जुलूस निकाला। पत्रकार का कहना है कि उन्हें और उनके घरवालों को पुलिस की तरफ से लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही है।

यह था मामला
जानकारी के मुताबिक थियेटर आर्टिस्ट नीरज कुंदर की गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच थाने के बाहर एमपी सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी हुई। बाद में पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों और पत्रकार को थाने ले आई और उनके कपड़े उतरवा दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031