नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ शहर के वसुलीबाज,ब्लैकमेलर अपराधी प्रवित्ति का तथाकथित पोर्टल पत्रकार अमित पांडे पार्षद संजना शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार…।। ठेकेदार व नेता के नाम व गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार…। कौन दे रहा इनको संरक्षण…?? रायगढ़ की बेटी संजना के हत्यारों को आखिर कौन दे रहा संरक्षण…… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ शहर के वसुलीबाज,ब्लैकमेलर अपराधी प्रवित्ति का तथाकथित पोर्टल पत्रकार अमित पांडे पार्षद संजना शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार…।। ठेकेदार व नेता के नाम व गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार…। कौन दे रहा इनको संरक्षण…?? रायगढ़ की बेटी संजना के हत्यारों को आखिर कौन दे रहा संरक्षण……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ शहर के वसुलीबाज,ब्लैकमेलर अपराधी प्रवित्ति का तथाकथित पोर्टल पत्रकार अमित पांडे पार्षद संजना शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार…।।

ठेकेदार व नेता के नाम व गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार…।

कौन दे रहा इनको संरक्षण…?? रायगढ़ की बेटी संजना के हत्यारों को आखिर कौन दे रहा संरक्षण……

महिला पार्षद के आत्महत्या मामले में पत्रकार का नाम सामने आने के बाद प्रेस क्लब रायगढ़ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पत्रकार संगठन अपनी भूमिका स्पष्ट करें….. कि आखिर सोसाइड नोट सामने आने के बाद नाम लिखने में क्यों परहेज कर रहे आरोपियों का

 

रायगढ़- आज निगम का बजट सत्र था। इसी बजट सत्र के बीच एक बड़ी खबर निकल कर आई। यह शहर सरकार के एक महिला पार्षद संजना शर्मा ने आत्महत्या कर ली। संजना शर्मा ने कल जहर खाया था लेकिन आज उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती होने के चंद घंटों के भीतर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इसी बीच एक सबसे बड़ी खबर निकल कर आई। महिला पार्षद ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। विश्व सूत्रों के अनुसार इसमें एक नेता, ठेकेदार और पत्रकार तक के नाम शामिल है। मामला बहुत हाइलाइटेड है पुलिस पर दबाव बहुत ज्यादा है। जरा ऐसे मामलों में सुसाइड नोट मीडिया में पब्लिक हो जाती है, लेकिन इस मामले में सिर्फ सस्पेंस है..?? पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। फिलहाल पुलिस के पास सुसाइड नोट है और इसके आधार पर शहर के वसुलीबाज नाम से प्रसिद्ध,पत्रकारों को बदनाम करने वाला,अपराधी प्रवित्ति के तथाकथित पत्रकार अमित पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की व गिरफ्तार कर लिया है जिसे धारा 306 के अंतर्गत न्ययालय में पेश किया जाएगा। बीते दस वर्षों में दर्जनों पीड़ितों ने इस वसुलीबाज पत्रकार अमित पाण्ड के खिलाफ लिखित शिकायते भी की लेकिन अपनी चापलूसी,ब्लेकमेलिग की वजह से आज तलक इस पर कोई अपराध दर्ज नही हुवा शायद इसपर पहले ही नकेल कस दी जाती तो आज शहर की होनहार,युवा पार्षद हमारे बीच होती और ये पहले ही जेल में रहता।

सुसाइड नोट में ठेकेदार व नेता का जिक्र लेकिन…
चक्रधर नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला कांग्रेस सरकार की पार्षद से जुड़ा हुआ है। संजना शर्मा के साथ एक दबंग कांग्रेसी नेता और एक निगम ठेकेदार के साथ नज़दीकियां पहले से ही जुबानी चर्चा में है। रायगढ़ के हर कांग्रेसी और मोहल्ले वाले तक को यह बात पता है। अभी तक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 50 से अधिक कांग्रेसी चक्रधर नगर थाने पहुंचे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।वही अभी तक ठेकेदार,नेता का नाम सामने न आना यह भी सन्देहास्पद दिख रहा है क्योंकि जब सत्तारूढ़ दल की महिला पार्षद आत्महत्या में ही रसूखदार ठेकेदार,नेता बच जाएंगे तो आम आदमी का क्या होगा? सवाल उठना लाजिमी है इस मामले में राजनैतिक पार्टियों को भी अपना रुख साफ कर दोषियो पे कार्यवाही करने के लिए पुलिस के साथ आना चाहिए ओर ऐसे लोगो से अपने नाम जुड़ने से बचाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे किसी रशुखदार ठेकेदार व नेता को संरक्षण देने का आरोप न लगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031