नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *📕होली के रंग बिरंगे रंगों से सजा खरसिया बाज़ार रंगों से हुए गुलज़ार*…* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*📕होली के रंग बिरंगे रंगों से सजा खरसिया बाज़ार रंगों से हुए गुलज़ार*…*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*📕होली के रंग बिरंगे रंगों से सजा खरसिया…*

*📕होली की मस्ती के साथ खरसिया में प्रकृति के सभी रंगो की छटा होली बाजार में दिखाई दे रही है,सभी दुकानो में विभिन्न रंगों के गुलाल,हर्बल गुलाल,पक्के रंगो के साथ साथ होली,की मस्ती में मस्त रहने वालों के लिए विभिन्न प्रकार के मुखौटे,हेट टोपियां तरह तरह की लेटेस्ट पिचकारियाँ खरसिया के होली बाजार में लगी हुई है*
*📕बाज़ार खूबसूरत रंगों से गुलज़ार है विभिन्न  प्रकार के रंगों से सजे बाजार की रौनक देखते ही बन रही है जिसका आनन्द नगर वासी देर रात तक उठा रहे हैं,बच्चो की होली तो लगभग 10 दिवस पहले से ही प्रारम्भ हो गई है बाजार में मिल रहे गुब्बारों को लेकर पानी से रंग तैयार कर मस्ती में गुब्बारे गुब्बारे खेल रहें है आने जाने वालों को और अपने दोस्तों को गुब्बारे में भरे रंग से रंग रहे है जिसमे उन्हें कही से डाट पड़ती है,तो कही से मुस्कान वापस मिलती है,कुछ को अच्छा लगता है कुछ को बुरा शायद इसलिए ही कहा गया है बुरा न मानो होली है..बच्चों के इन हरकतों को अभी माफ कर देना ही ठीक है क्योंकि बचपन दोबारा नही आता है इसलिए बच्चों को एन्जॉय करने दें और आप भी मस्ती के साथ होली एंजॉय करें।*
*📕आखिर यही तो बचपन है,कोरोना काल के बाद ये पहली होली होगी जिसको सभी उत्साह के साथ मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं,बेरंग दुनिया मे होली का यह त्योहार ही हमें जीवन के सातों रंगों के साथ जीने की कला सीखाता है, इसलिए बुरा न माने होली है,हर रंग के साथ अपने जीवन को रंगीन बनाएं।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930