नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यायालय में प्रशासनिक हस्तक्षेप से नाराज अधिवक्ताओं ने खरसिया में लोक अदालत का किया बहिष्कार.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

न्यायालय में प्रशासनिक हस्तक्षेप से नाराज अधिवक्ताओं ने खरसिया में लोक अदालत का किया बहिष्कार..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

न्यायालय में प्रशासनिक हस्तक्षेप से नाराज अधिवक्ताओं ने खरसिया में लोक अदालत का किया बहिष्कार

तहसील परिसर खरसिया में आज लोक अदालत आयोजित किया गया है। जहां पहले से धरनारत अधिवक्ताओं ने उक्त लोक अदालत का बहिष्कार किया है। बताया जा रहा है कि न्यायालय में प्रशासनिक हस्तक्षेप के विरोध में अधिवक्ताओं की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि 11 फरवरी को रायगढ़ तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं एवं वहां के नायब तहसीलदार वह कुछ कर्मचारियों के मध्य कथित रूप से झूमा झटकी हुई थी। ऐसे में चक्रधर नगर पुलिस ने 5 अधिवक्ताओं पर एसटी एससी एक्ट और बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया था जिसके बाद 4 अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी भी की गई थी। बिना जांच के की गई इस कार्रवाई के विरोध में न केवल रायगढ़ जिले के अधिवक्ता बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ता 11 फरवरी से आंदोलनरत हैं।

वही अधिवक्ताओ का कहना है की गिरफ्तार किए गए अधिवक्ताओं की रायगढ़ में जमानत के दौरान कुछ अधिवक्ताओं को जमानत नहीं दिया जाना जबकि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद कुछ अन्य अधिवक्ताओं को जमानत दे दिए जाने का आरोप न्यायपालिका एवं कार्यपालिका की सीमा और प्रतिष्ठा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रशासनिक भ्रष्टाचार के विरोध में लगभग 1 माह से चल रहे इस आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के क्रम में लोक अदालत से भी सभी अधिवक्ता विरत रहेंगे यह बात अधिवक्ताओं के बीच से आ रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930