नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर में बीजेपी नेताओं की लेंगी क्लास….2023 विधानसभा चुनाव को लेकर होगी मंत्रणा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर में बीजेपी नेताओं की लेंगी क्लास….2023 विधानसभा चुनाव को लेकर होगी मंत्रणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ भाजपा के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बस्तर पहुंची थीं. वहां के आदिवासी और वनवासियों की समस्याओं को लेकर उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा भी की थी. अब भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज 4 मार्च को रायपुर आ रही हैं. रायपुर में वे भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. भाजपा के तमाम मोर्चों की भी बैठक होगी. नवंबर 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. पुरंदेश्वरी आज बीजेपी सांसदों और विधायकों की बड़ी बैठक लेंगी. विधानसभा बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी. कोर ग्रुप की बैठक में मिशन 2023 पर मंथन होगा. आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा होगी. डी पुरंदेश्वरी भाजपा प्रदेश महामंत्रियों की 4:00 बजे बैठक लेंगी. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का आज दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर पहुंचेंगे. प्रभारीगण सांसद विधायक व कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले आज शाम 4:30 बजे महामंत्रियों की बैठक ली जाएगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री पवन साय, महामंत्री किरण देव, भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के अलावा जिलेवार रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी. महामंत्रियों की बैठक में विधायक दल सांसद और कोर ग्रुप के बैठक के एजेंडे तय होंगे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031