नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चीफ जस्टिस से मिला अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल….. रायगढ़ मामले की जांच करने 2 सदस्यीय टीम बनाने का निर्देश जारी.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

चीफ जस्टिस से मिला अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल….. रायगढ़ मामले की जांच करने 2 सदस्यीय टीम बनाने का निर्देश जारी..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चीफ जस्टिस से मिला अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल….. रायगढ़ मामले की जांच करने 2 सदस्यीय टीम बनाने का निर्देश जारी

रायगढ़। अधिवक्ता संघ रायगढ़ की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से मुलाकात की इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। चीफ जस्टिस से मुलाकात कर अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में बिक रहे फैसलों के संबंध में रायगढ़ में बने हालातों और पूरे घटनाक्रम की उन्हें जानकारी दी, साथ ही पुलिस की ओर से की जा रही एकपक्षीय कार्यवाही के बारे में भी चर्चा की।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को चीफ जस्टिस ने आश्वासन दिया है कि उनके सम्मान को कहीं भी झुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात भी कही है।

एडवोकेट जनरल ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाने का दिया निर्देश

रायगढ़ के हालातों को बेहद गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एडवोकेट जनरल ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस जांच टीम में स्टेट बार काउंसिल के दो विद्वान सदस्य शामिल होंगे जो रायगढ़ आकर पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31