नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था से क्षेत्र में चोर बदमाशों के हौसले हुए बुलंद!* *@आए दिन छाल क्षेत्र में हो रही मुख्यमार्ग किनारे चोरी की वारदात,पुलिस पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल?* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था से क्षेत्र में चोर बदमाशों के हौसले हुए बुलंद!* *@आए दिन छाल क्षेत्र में हो रही मुख्यमार्ग किनारे चोरी की वारदात,पुलिस पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल?*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था से क्षेत्र में चोर बदमाशों के हौसले हुए बुलंद!*

*@आए दिन छाल क्षेत्र में हो रही मुख्यमार्ग किनारे चोरी की वारदात,पुलिस पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल?*

*असलम खान धरमजयगढ़* – छाल थाना अंतर्गत चंद्रशेखरपुर एडू मे बीती रात चोरो द्वारा चार दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत समान लेकर भाग गए। जिसमे भूपेंद्र किराना स्टोर से 10हजार रंजन किराना स्टोर से 6हजार रु नगद वेद कंप्यूटर दुकान से 800रु एवं टायर दुकान से पुराने टायर चोरी की घटना को एक ही रात मे अंजाम दिया गया।
आपको बता दे कि लगभग 17 हजार कि चोरी एक ही रात हो गई छाल क्षेत्र मे अब चोरी कि वारदात लगातार बढ़ते जा रहे है, छाल खरसिया मुख्य मार्ग पर स्थित एडू मे 300 मीटर की दुरी के अंतर मे तीनो दुकान संचालित है, और टायर दुकान 500 मीटर की दुरी पर है,जहां चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

छाल क्षेत्र मे लगातार कुछ महीनों से चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है, जंहा 2 नवम्बर 2021की रात भी एडू से 2 किमी दुर खेदापाली की साईं मोबाईल दुकान मे भी ताला तोड़कर लगभग 60 हजार का मोबाईल पार कर दिए थे, वहीं 30 नवम्बर की रात रामकुमार चंद्रा की घर मे लगभग 6 लाख रु नगद एवं जेवरात लेकर भागे परिवार शादी समारोह मे शामिल होने गये थे रात मे ही घर आये तो अलमारी से समान गायब मिला
26 जलाई 21को एडू मे ही राम मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर नगद एवं मोबाईल dsl कैमरा सहित लगभग 3 लाख रु की चोरी को अंजाम दिया था।

विदित हो बीते 8 अक्टूबर 21 को एसईसीएल धरम खदान के बंद पड़े खदान के लोहे के बंकर को चोरी करते रंगेहाथ चोरो को पकड़ा था और उनपर महज खना पूर्ति करते हुए आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया था। पर लगभग 40 लाख रुपये की चोरी हुए समान को कंहा बेचा गया इसविषय पर जांच नही किया गया फाइल को बंद कर दिया गया। जिससे छाल थाना में इस तरह के लचर कार्यवाही को देखते हुए चोरो के हौसले कही ज्यादा बुलंद है। इसी तरह छाल क्षेत्र मे आए दिन चोरी की घटना बढ़ते ही जा रही है।ऐसे में पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठना तो लाजिमी है!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930