नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जादू का जलवा कायम, आखिरी सप्ताह में भी उमड़ रही भीड़, रविवार तक ही होगा शो* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*जादू का जलवा कायम, आखिरी सप्ताह में भी उमड़ रही भीड़, रविवार तक ही होगा शो*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*▪️जादू का जलवा कायम, आखिरी सप्ताह में भी उमड़ रही भीड़, रविवार तक ही होगा शो*
*▪️जादू की  छटा  अब कुुुछ  दिन और बिलासपुर में।
*▪️जादूगर सिकन्दर के मंच पर स्थानीय जादूगरो का सम्मान।*

बिलासपुर.

चार सप्ताह से नायाधानी बिलासपुर के शिव टॉकीज में अपार भीड़ को आकर्षित कर रहे विश्व विख्यात जादूगर सिकन्दर का मायाजाल और जादुई रंगीनियां अब अपने प्रदर्शन के आखिरी सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है रविवार 5 दिसंबर तक शो दिखाने के बाद अन्य शहर के लिए तैयारियां शुरू हो जाएगी।


डायनासोर को मंच पर प्रकट कर दिखाने वाले और पल भर में बक्से से गायब होकर अचानक पुलिस के वेश में दर्शकों के बीच घूमते हुए दिखाई देने वाले जादूगर को अब बिलासपुर के कला प्रेमी दर्शक बहुत मिस करेंगे क्योंकि शो अब समापन समारोह की तिथि के करीब पहुंच रहा है। आज के शो में भी जादूगर सिकंदर ने अनेक रोचक रोमांचक करतब दिखा कर दर्शकों को खूब आनंदित किया और इतना ही नहीं, शो देखने पहुंचे बिलासपुर के स्थानीय जादूगर आर पी अग्रवाल, जे वी पी सिंह का मंच पर पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। जादूगर अग्रवाल और जादूगर सिंह ने जादूगर सिकन्दर के व्यवहार कुशलता, भाईचारे की भावना और जादू कला प्रदर्शन की मंच से सराहना करते हुए कहा कि अभी शहर के बहुत से लोगो ने शो देखा नही है, एक दो सप्ताह और यहां प्रदर्शन कीजिए।

 


शो के पी आर ओ मदन भारती और प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि शो और आगे बढ़ाए जाने के लिए काफी फोन आ रहे हैं , फिलहाल रविवार तक के शो की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दिया गया है और फोन के माध्यम से भी टिकट बुक कराया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031