नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रसिद्ध जादूगर सिकन्दर के विश्व विख्यात इंद्रजाल शो के दिवाने हुए बिलासपुरीहा। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

प्रसिद्ध जादूगर सिकन्दर के विश्व विख्यात इंद्रजाल शो के दिवाने हुए बिलासपुरीहा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

▪️ *जादुगर ने पुलिस के सामने ही लड़की को दो टुकड़ो मे काट डाला*
▪️ *सिर चढ़ कर बोल रहा शहर में सिकंदर का जादू*
बिलासपुर।

भारी भीड़ और पुलिस के सामने ही उसने एक लड़की को दो टुकड़ो मे और काट डाला और सभी तमाशा देखते रहे।हां ये बिल्कुल सही खबर है, पर है जादुई। दरअसल ये हैरान कर देने वाली बात शिव टाकीज की है जहां इन दिनो विश्व विख्यात जादूगर सिकन्दर का विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल शो चल रहा है।

रविवार को भारी भीड़ के साथ चल रहे जादू शो मे रहस्य रोमांच और हास्य के करतब दिखाते दिखाते जादूगर सिकन्दर ने जब थ्रिलर करतब शुरु किए तो दर्शक हैरान रह गये। जादूगर ने एक लड़की को सबके सामने मंच पर बुलाकर लेजर नाइफ से दो टुकड़ो में काट डाला। पल भर के लिये हाल में सन्नाटा छा गया। हैरान करने वाली बात ये थी कि किसी ने विरोध तक नही किया और हॉल में शो देख रहे कुछ पुलिस वाले भी मूक दर्शक बने रहे। इतना ही नहीं इसके थोड़ी ही देर बाद फिर से जादूगर ने एक लडकी को फिर से बॉक्स में बंद कर तलवार आर पार करने का हैरतंगेज कारनामा भी दिखाया जिसे सब चुपचाप देखते रहे।

बहुतो को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सच है या कोई थ्रीलर सपना था पर जब जादूगर ने दोनों को फिर से सकुशल दिखाया तो हॉल तालियों की गडगडाहट से गूॅज उठा।सुपर स्टार जादूगर सिकन्दर का शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है और लोग सपरिवार जादू की रहस्मयी अलग अलग करतबो का खूब आनंद ले रहे हैं।

शो में महिला दर्शकों की भी अच्छी संख्या देखी जा रही है और हर जादुई प्रदर्शन के बाद शिव टॉकीज तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी के ठहाको से गूंजने लगता है।शो के पी आर ओ मदन भारती और प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि शो में दम हो तो आज के मोबाइल युग में भी दर्शकों को प्रेक्षागृह तक खींचा जा सकता है और युवा सुपर स्टार सिकंदर के इंटरनेशनल स्टाइल मैजिक शो ने इसे कर दिखाया है। उन्होंने बताया की यहां दोपहर 1बजे और शाम 6 बजे से शो शुरू होता है। एडवांस टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शिव टॉकीज के काउंटर से शुरू हो जाता है और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031