नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सीएम आज ग्यारह निकायों को देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*सीएम आज ग्यारह निकायों को देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीएम आज ग्यारह निकायों को देंगे अनेक विकास कार्यों की सौगात

संजीव शर्मा की रिपोर्ट

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में दोपहर बारह बजे से आयोजित कार्यक्रम में 11 नगरीय निकायों को 67 करोड़ 13 लाख रूपये के 357 विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। ये सभी कार्य 14वें और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत किये गये हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे उन 11 नगरीय निकायों में नगर पालिका निगम बीरगांव में 21 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से 17, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में 05 करोड़ रूपये की लागत से 40 , नगर पंचायत नरहरपुर में 03 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार नगर पंचायत मारो में 02 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से 06 , नगर पालिक परिषद बैकुण्ठपुर में 05 करोड़ रूपये की लागत से 40 , नगर पालिका परिषद शिवपुरचर्चा में 06 करोड़ 89 लाख रूपये की लागत से 31, नगर पंचायत भैरमगढ़ में 02 करोड़ 99 लाख रूपये की लागत से 13 , नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 09 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से 81, नगर पंचायत प्रेमनगर में तीन करोड़ रूपये की लागत से 10 , नगर पंचायत कोंटा में तीन करोड़ रूपये की लागत से 61 और नगर पंचायत भोपालपटनम में 04 करोड़ 09 लाख रूपये की लागत से 35 कार्य शामिल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930