नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , असम उग्रवादी हमले में एक ही परिवार के बूझ गए 3 चिराग….अनेक जवानों की भी शहादत की खबर.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

असम उग्रवादी हमले में एक ही परिवार के बूझ गए 3 चिराग….अनेक जवानों की भी शहादत की खबर..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

असम उग्रवादी हमले में एक ही परिवार के बूझ गए 3 चिराग….अनेक जवानों की भी शहादत की खबर

 

रायगढ। मणिपुर के चुराचन्दनपुर जिले के खूबा में हुए आतंकी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा और पांच वर्षीय बेटा शहीद हो गए। विप्लव रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे हैं। बताया जाता है कि यह हमला आज पूर्वांह 11.30 बजे उस समय हुआ जब चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वे वापस लौट रहे थे। कर्नल विप्लव अपने परिवार के साथ निकले थे उनके आगे पीछे आर्म्ड फोर्स भी साथ था। आतंकियों ने पहले एंबुस लगाकर काफिले की पहली गाडी को निशाना बनाया, कोई कुछ समझ पाता इसके पहले दोनों पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग शुरु हो गई। इस घटना में शहीद कुल छह लोगों में कर्नल विप्लव व उनकी पत्नी अनुजा एवम 6 वर्षीय बेटा भी शामिल है। बता दें कि कर्नल विप्लव रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे थे। विप्लव के छोटे भाई अनय भारतीय थलसेना में देश की सेवा कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक का माहौल है। त्रिपाठी परिवार में लोगों का तांता लगा हुआ है। शहीद विप्लव के परिवार का पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विमान से कल देर शाम तक पहुंचेगा। रायगढ़ में शोक की लहर है।

पर्दाफ़ाश न्यूज परिवार की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि…. उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की भगवान शक्ति प्रदान करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031