नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झीरम घाटी में इंटक 24 घण्टा भूखहड़ताल कर नरसंहार के दोषियों पर कार्यवाही की करेंगे मांग – इंटक छत्तीसगढ़ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

झीरम घाटी में इंटक 24 घण्टा भूखहड़ताल कर नरसंहार के दोषियों पर कार्यवाही की करेंगे मांग – इंटक छत्तीसगढ़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

  • झीरम घाटी में इंटक 24 घण्टा भूखहड़ताल कर नरसंहार के दोषियों पर कार्यवाही की करेंगे मांग – इंटक छत्तीसगढ़

रायपुर-: भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) द्वारा सामूहिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंटक अध्यक्ष दीपक दुबे,महामंत्री रजनीश सेठ,उपाध्यक्ष ठीकेन्द्र सिंह असंगठित इंटक अध्यक्ष संजु तिवारी,युवा इंटक अध्यक्ष चन्द्रेश सिंह ठाकुर,महिला इंटक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुवे नर संहार पर शहीद एवं घायल नेताओ हताहत आमजनो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सांकेतिक 24 घण्टे की भूख हड़ताल इंटक प्रदेशाध्यक्ष मजदूर नेता दीपक दुबे के नेतृत्व में की जाएगी ! उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 2021 समय 4 बजे से दिनांक 19 नवंबर 2021 सूर्यास्त तक स्थान नरसंहार स्थल झीरम घाटी में 24 घण्टा की सांकेतिक भूखहड़ताल कर झीरम घाटी में 25 मई 2013 की में हुये शहीद औऱ घायल हमारे साथियों आमजन जो हताहत हुवे उनको आज भी न्याय नही मिल पाया है जिस पर न्याय दिलाने की मांग हम देश के सर्वोच्च न्यायालय से भूखहड़ताल कर करेंगे !


इंटक नेताओ ने कहा कि इस नरसंहार पर जांच कार्यवाही के लिए तब न्यायिक आयोग का गठन किया गया था तब तीन महीने का था तीन महीने के लिए गठित आयोग को जांच में आठ साल लग गये आयोग ने हाल ही में यह कहते हुए सरकार से कार्यकाल बढाने की मांग की थी कि जांच रिपोर्ट तैयार नही है इसमें समय लगेगा आयोग इसके लिए समय मांग रहा था अब अचानक रिपोर्ट राज्यपाल महोदया को सौप दिया गया हैं किंतु इसमे दोषी कौन है ? इस नरसंहार के लिए कौन जिम्मेदार है उसको सजा मिले और दूध का दूध पानी का पानी हो यह माँग हम शहीद हुऐ हमारे नेताओं के लाखों कार्यकर्ता पदाधिकारी करते रहे हैं , एवं इंसाफ की भी पुकार है इस नरसंहार में घायल हुए हमारे साथी आज क़ानून व्यवस्था न्यायप्रणाली और न्यायिक जांच आयोग के कार्यप्रणाली क्रियाकलापों से अपने आप को ठगा महसुस कर रहे है हमारे जैसे लाखो कार्यकता आज अपने मार्गदर्शक पिता तुल्य नेताओं को खो दिए जिसकी न्याय के मांग को लेकर इंटक छत्तीसगढ़ द्वारा सांकेतिक भूखहड़ताल 24 घण्टा तक नरसंहार स्थल झीरम घाटी में करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस नरसंहार की जांच स्वयं के निगरानी में करने की मांग करते हुवे इसमे कौन कौन दोषी है वह सार्वजनिक कर दोषियों को फाँसी देने की मांग करेंगे उक्ताशय की जानकारी इंटक प्रदेश सचिव देवानंद वर्मा ने दी !!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728