नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…..दुर्गा विसर्जन पत्थलगांव की घटना में बड़ी कार्रवाई, भिड़ को कुचलने वाले वाहन के मालिक को किया गिरफ्तार, जशपुर की पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से किया गिरफ्तार …. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…..दुर्गा विसर्जन पत्थलगांव की घटना में बड़ी कार्रवाई, भिड़ को कुचलने वाले वाहन के मालिक को किया गिरफ्तार, जशपुर की पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से किया गिरफ्तार ….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्गा विसर्जन पत्थलगांव की घटना में बड़ी कार्रवाई, भिड़ को कुचलने वाले वाहन के मालिक को किया गिरफ्तार, जशपुर की पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली से किया गिरफ्तार

जशपुर। दिनांक 15-10-2021 को जिला-जशपुर के थाना-पत्थलगांव नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजित शोभा यात्रा पत्थलगांव नगर के बाजारपारा दुर्गा पण्डाल के पास से निकाली गई थी, इसी दौरान अस्तपाल तरफ से एक मैरून रंग की जायलो कार MP18C5319 के ड्रायव्हर द्वारा यह जानते हुए भी कि दुर्गा विसर्जन हेतु रैली निकली है गाड़ी को बहुत तेजी से चलाते हुए लोगों के ऊपर अपनी गाड़ी को चढ़ाकर रौंदते हुए भाग गया जिससे दुर्घटना से घायल गौरव अग्रवाल उम्र 20 वर्ष निवासी-पत्थलगांव की शासकीय अस्पताल में उपचार दौरान मृत्यु हो गई एवं अन्य 17 व्यक्ति घायल हो गये। उपरोक्त घटना में थाना-पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 231/2021 धारा 302, 304(ए), 34 भादवि. एवं घटना में प्रयुक्त वाहन में गांजा पाये जाने से थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 232/2021 धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
➡️प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त जायलो कार MP18C5319 के मालिक गौतम सिंह के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से तत्काल विशेष पुलिस टीम द्वारा सिंगरौली(म. प्र.) जाकर आरोपी गौतम सिंह उम्र 65 साल निवासी-मेगामार्ट के सामने नवानगर सिंगरौली (म.प्र) से अभिरक्षा में लेकर दिनाँक 17.10.2021 को गिरफ्तार कर 14 दिवस की न्यायिक रिमांड में भेजा गया, विशेष टीम द्वारा छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की एक अन्य टीम को जांच विवेचना हेतु उड़ीसा की ओर भेजा गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930