नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्थलगांव हादसे में गम्भीर घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुँची सांसद गोमती साय एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष रायगढ़ उमेश अग्रवाल….…घायलों का हालचाल जाना घायलों को 25-25 लाख मुआवजे की मांग भी रखी.. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पत्थलगांव हादसे में गम्भीर घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुँची सांसद गोमती साय एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष रायगढ़ उमेश अग्रवाल….…घायलों का हालचाल जाना घायलों को 25-25 लाख मुआवजे की मांग भी रखी..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

रायगढ़। बीते दिन पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए दहला देने वाले हिट एंड रन के घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है। घायलों का हालचाल जानने रायगढ़ सांसद और बीजेपी जिला अध्यक्ष  उमेश अग्रवाल एवं नेता विकास केड़िया अलग–अलग तौर पर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।
केजीएच के साथ मेट्रो हॉस्पिटल में घायलों को इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। पतजलगांव से 5 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ लाया गया है। सांसद गोमती साय ने पहले केजीएच और फिर मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उनको दिए जा रहे इलाज के साथ उनकी स्थिति को लेकर भी जानकारी ली गई। श्री केड़िया ने इस हादसे को भयावह बताते हुए कहा कि यह घटना राज्य सरकार की नाकामी की परिणीति हैं।
आज देर सुबह युवा भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ केजीएच हॉस्पिटल, रायगढ़ पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने कल रात पत्थलगांव से रायगढ़ रिफर किये गए सभी गंभीर रूप से घायल मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस भयावह घटना के शिकार हुए सभी मृतकों व घायलों और उनके परिजनों के साथ पूरे प्रदेश भाजपा की संवेदना है और वो मीडिया के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार से मांग करते हैं कि इस सड़क हादसे के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ये सुनिश्चित करें और साथ ही मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा और उनके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे और सभी घायलों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए।
सांसद के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला,सुभाष पांडेय, दिनेश सोलंकी के अलावा सुमीत शर्मा रहे वहीं विकास केडिया के साथ अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, राजेश जाटवर,भाजयुमो जिला कार्यालय प्रभारी नितीश चौथा , जिला भाजयुमो मीडिया सह प्रभारी अंकित मिश्रा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन, झुग्गी झोपड़ि प्रकोष्ठ जिला सोशल मीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा ,भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख व आकाश शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सपन देवनाथ,अलपसंख्यक मोर्चा नगर उपाध्यक्ष रितेश जैन, शाहनवाज खान,राज जायसवाल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031