नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्थलगांव घटना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजन को 50 लाख देने के दिए निर्देश, TI सस्पेंड, SI निलंबित, 2 आरोपियों के खिलाफ FIR…….. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पत्थलगांव घटना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजन को 50 लाख देने के दिए निर्देश, TI सस्पेंड, SI निलंबित, 2 आरोपियों के खिलाफ FIR……..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पत्थलगांव घटना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजन को 50 लाख देने के दिए निर्देश, TI सस्पेंड, SI निलंबित, 2 आरोपियों के खिलाफ FIR*

*जशपुर/रायपुर*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सड़क हादसे में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है । इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं।

साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन को हर संभव प्रयास करने को कहा।

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गईं हैं साथ ही घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी। पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टीआई संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया है वही एसआई के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728