नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल विश्वभूषण हिरचंदन ने चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है……छत्तीसगढ़ में रह चुके है मिश्रा एक्टिंग चीफ जस्टिस…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

राज्यपाल विश्वभूषण हिरचंदन ने चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है……छत्तीसगढ़ में रह चुके है मिश्रा एक्टिंग चीफ जस्टिस….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रशांत मिश्रा ने ली आंध्रप्रदेश के CJ पद की शपथ:रायगढ़ में जन्मे, यहीं से वकालत शुरू की; शपथ ग्रहण में शामिल होने CG हाईकोर्ट के जज और वकील भी पहुंचे थे


रायगढ़ में जन्मे, यहीं से वकालत शुरू की; शपथ ग्रहण में शामिल होने CG हाईकोर्ट के जज और वकील भी पहुंचे थे|

राज्यपाल विश्वभूषण हिरचंदन ने चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

छत्तीसगढ़ के छोटे से जिले रायगढ़ में जन्मे जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने बुधवार को आंध्रप्रदेश के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हिरचंदन ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि की खुशी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज और वकीलों को भी है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी, जस्टिस पीपी साहू के साथ ही अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी, अधिवक्ता सशांक ठाकुर, राजेंद्र त्रिपाठी सहित 20 से 22 वकील आंध्रप्रदेश पहुंचे थे।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 8 हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को प्रमोट कर मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी, जिसमें जस्टिस प्रशांत मिश्रा भी शामिल हैं। पांच दिन पहले ही उन्हें केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने का आदेश जारी किया है। उनकी जगह आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। मंगलवार को उन्होंने राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है।

चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री YS जगनमोहन रेड्‌डी भी शामिल हुए। – Dainik Bhaskar
चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री YS जगनमोहन रेड्‌डी भी शामिल हुए।
रायगढ़ में शुरू की वकालत, फिर महाधिवक्ता से चीफ जस्टिस का तय किया सफर
1964 में रायगढ़ में जन्मे जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने बीएससी और एलएलबी की उपाधि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से प्राप्त की। वे 1987 में अधिवक्ता बने। उन्होंने जिला न्यायालय रायगढ़, जबलपुर स्थित उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश और बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में वकालत की। उन्हें जनवरी 2005 को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता मनोनीत किया गया। वे 2 वर्षों तक छत्तीसगढ़ राज्य विधि परिषद के अध्यक्ष रहे। जस्टिस मिश्रा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के नियमकारी समिति के सदस्य रहे। वे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कार्यकारी परिषद के कुलाधिपति भी नामित किए गए।

जस्टिस मिश्रा हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर के कार्यकारी परिषद में पदेन सदस्य के तौर पर सम्बद्ध रहे। उन्होंने 2004 से 2007 तक छत्तीसगढ़ राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के तौर पर कार्य किया। 1 सितम्बर 2007 को राज्य के महाधिवक्ता नियुक्त हुए। 2009 में वे बिलासपुर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। एक जून को उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के राज्य में बने सीजे
जस्टिस प्रशांत मिश्रा के लिए गौरव की बात यह है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के गृह राज्य में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है। चीफ जस्टिस रमन्ना आंध्रप्रदेश के निवासी हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031