महा दुर्गाष्टमी की पूजा कैसे करें……..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
महा दुर्गाष्टमी की पूजा कैसे करें
13 अक्टूबर, बुधवार
इस साल महाअष्टमी 13 अक्टूबर (बुधवार) को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल चतुर्थी तिथि का क्षय होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन के पड़ रहे हैं। ऐसे में 13 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना उत्तम है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।
शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार अष्टमी 12 अक्टूबर को रात 09:47 शुरू होगी और 13 अक्टूबर को रात 08:07 समाप्त हो जाएगी।
पूजा विधि
अष्टमी के दिन मां अम्बे के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर स्वच्छ हो जाएं। फिर देवी दुर्गा की प्रतिमा को अच्छे वस्त्रों से सुसज्जित करें। उन्हें फूल अर्पित करें। उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और दुर्गा के मंत्रोच्चार करें। दुर्गा जी को पंचामृत अर्पित करें। साथ ही उन्हें पांच फल, किशमिश, सुपारी, पान, लौंग, इलायची आदि भी चढ़ाएं। प्रसाद स्वरूप मां को मिष्ठान अर्पित करें। इस दिन नारिलय का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। जिन लोगों को इस दिन व्रत का पारण करना है वे लोग कन्याओं का पूजन करें। घर में नौ कन्याओं को पूरी और हलवे के प्रसाद का भोग लगाएं। और फिर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space