नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कवर्धा झंडा विवाद: दुर्गेश देवांगन पर हमला करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की आरोपियों के नामों की सूची…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कवर्धा झंडा विवाद: दुर्गेश देवांगन पर हमला करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की आरोपियों के नामों की सूची….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कवर्धा झंडा विवाद: दुर्गेश देवांगन पर हमला करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जारी की आरोपियों के नामों की सूची

 

कवर्धा/छत्तीसगढ़: कवर्धा में झंडा विवाद को लेकर दुर्गेश देवांगन नामक युवक की पिटाई करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि झंडा विवाद में दुर्गेश देवांगन ने ही विरोध जताया था। जिस पर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के 8 दिन बाद अलग अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कवर्धा पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सभी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

16 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार
कवर्धा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को दो गुटों के बीच झंडे को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया है कि 16 आरोपी पहले ही गिरफ़्तार किये जा चुके हैं। इस प्रकरण में कुछ आरोपीगण फरार हो गये थे। जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, विभिन्न पुलिस पार्टी आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग शहरों में भेजी गई थी। टेक्निकल टीम की मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्गेश पर हमला करने वाले ये है 11 आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैयद महफुज अली, मोहम्मद रिजवान खान, फैजल खान, नासिर खान, सैफ अली, सरफराज, साजिद अली, रियाज हिंगोरा, सलमान खान, अयाज खान और शोहित खान के नाम शामिल हैं। इनमें से सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। लिहाजा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031