नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी:बृजमोहन अग्रवाल वक्ता मंच ने 100 महिलाओं का सम्मान किया…. – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

महिलाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी:बृजमोहन अग्रवाल वक्ता मंच ने 100 महिलाओं का सम्मान किया….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

—————–
महिलाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी:बृजमोहन अग्रवाल
वक्ता मंच ने 100 महिलाओं का सम्मान किया


——————————————–
रायपुर।”महिलाएं दुनिया की आधी आबादी होती है।महिलाओं के विकास के बिना दुनिया का विकास नही हो सकता है।हम आज गर्व के साथ कह सकते है कि चूड़ियां पहनने वाले हाथों
ने भी हमारे देश के विकास को दिशा दी है!”उक्त विचार माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वक्ता मंच के नारी शक्ति शिखर अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये।आज 12 सितंबर को प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा एमराल्ड होटल रायपुर में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय

रायगढ़,खरसिया, रायपुर,दुर्ग,राजिम,बस्तर,बेमेतरा की 100 महिलाओं का सम्मान किया गया।ये महिलाएं प्रशासन,राजनीति, समाज सेवा,कराते,हस्त शिल्प,अध्यापन, लेखन,कला,साहित्य,संस्कृति,खेल,संगीत,व्यवसाय, उद्योग सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।समारोह की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास ने की।विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ राजाराम त्रिपाठी,अति पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी,समाजसेवी मनोहर चतवानी एवं एस सी एस टी थाना प्रभारी कविता ध्रुव थी।आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं परिचर्चा सत्र भी रखा गया था।”जब मैं सफल हुई”शीर्षक से सम्पन्न परिचर्चा में महिलाओं ने अपने सफलता के संघर्षो व अनुभवों को शेयर किया।वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि विगत 10 वर्षों से वक्ता मंच द्वारा प्रतिवर्ष महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।आज सम्मानित होने वाली महिलाओं में नीता डूमरे,सरिता साहू,सीमा संतोष साहू,ममता आहार,कृति शर्मा,डॉ ऋचा यादव,उर्मिला देवी उर्मि,अनुराधा दुबे,आरती उपाध्याय,डॉ अपूर्वा त्रिपाठी,सुषमा अग्रवाल,कविता दिक्षीत,पुष्पलता त्रिपाठी,सोनल राजेश शर्मा,आशा विग,गीता शर्मा,डॉ सीमा श्रीवास्तव,अनिता दुबे,संध्या राज,डॉ गौरी अग्रवाल,डॉ कमल वर्मा,किरण वैद्य,कुमुद लाड़, शोभना बेन ढोलकिया,पूरणेश डडसेना,आरती शुक्ला,सुनीता चंसोरिया,सविता गुप्ता,तृप्ति लूनिया,समीना खान,भारती राठौर,गीता दलाल,जानकी गुप्ता,स्मारिका राजपूत,रूखमणी रामटेके,बिंदुरानी प्रसाद,ज्योतिका मित्रा, चंद्रकला त्रिपाठी,ज्योति शुक्ला, पूजा अग्रवाल,सीमा कैंसवार,वृंदा पंचभाई,सुजाता चक्रवर्ती, डॉ माधुरी त्रिपाठी,स्मिता सिंह,गंगा शरण पासी,रानी निषाद,पुष्पा गोस्वामी,मंजू देवांगन,रवीना देवांगन,सोमा शर्मा,शोभा मोहन श्रीवास्तव, प्रभा ठाकुर हुसैन,खुशी जैन,हर्षा साहू,सुषमा तिवारी,डॉ उमा स्वामी,नंदिनी ढगे, रेहाना बेगम,पूनम शुक्ला, सुनीता पाठक,गंगा अग्रवाल,पल्लवी पांडे,सोनिया कालरा,शुभा शुक्ला’निशा’,डा नीता शर्मा,काजल सचदेव,पद्मा शर्मा ठाकुर,रेखा शर्मा,सत्यभामा मिश्रा, कांति मानिकपुरी,रश्मि दुबे,सपना कुकरेजा,शालिनी चितलांगिया,उमा चन्द्रहास निर्मलकर,सावित्री जयमोहन साहू,डॉ प्रिया राव,डॉ गोपा शर्मा,प्रीति दास मिश्रा,डॉ अनन्या दुबे,मोनाली गुहा,डॉ निम्मी चौबे,दीप्ति दुबे,डॉ प्रीति सतपथी,अनिता खंडेलवाल,प्रियंका गुप्ता,वेदकांति रात्रे,इंदु साहू,सारिका साहू,कविता ठाकुर,मधु बहादुर,सुचिता साहू,रीता मंडल,शुभा मिश्रा कनक,वर्षा गौतम एवं सुषमा सोनी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शुभा मिश्रा ‘कनक ”एवं धन्यवाद प्रस्ताव वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा रखा गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031