नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बेख़ौफ़ चल रहा था लम्बे समय से सट्टे का कारोबार* *🎯छत्तीसगढ़ के डीजीपी के फरमान के विरुद्ध चल रहा था रायपुर ने सट्टे का अवैध कारोबार… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बेख़ौफ़ चल रहा था लम्बे समय से सट्टे का कारोबार* *🎯छत्तीसगढ़ के डीजीपी के फरमान के विरुद्ध चल रहा था रायपुर ने सट्टे का अवैध कारोबार…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*🎯छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में बेख़ौफ़ चल रहा था लम्बे समय से सट्टे का कारोबार*

*🎯छत्तीसगढ़ के डीजीपी के फरमान के विरुद्ध चल रहा था रायपुर ने सट्टे का अवैध कारोबार*

*🎯रायपुर नए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*🎯रायपुर पुलिस द्वारा सटोरियों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान 100 से अधिक सटोरियों पर की
गई कार्यवाही*

छत्तीसगढ़-: रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

जिस पर समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने / खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है ।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 09.09.21 को रायपुर पुलिस द्वारा सट्टा संचालित करने वाले खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया । गिरफ्तार किये गये खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध 4 क जुआ एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही मुख्य खाईवाल दिनेश ठाकुर सिविल लाईन , मोसिन अली ईरानी डेरा सिविल लाईन , रवि साहू कालीबाड़ी कोतवाली , मोह 0 शब्बीर अशोक नगर गुढ़ियारी , गुलाब माखीजा देवेन्द्र नगर , सैफुल्ला अली सिविल लाईन , जीतू हरपाल खम्हारडीह , दुर्गेश राय मौदहापारा , देव कुम्हार पुरानी बस्ती , आकाश शर्मा खमतराई सहित अन्य खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही की गई है । कुल 114 खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध 4 क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया इसके अलावा 79 मुख्य खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया । जुआ एवं सट्टा खेलने / खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728