नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ज़ी न्यूज़ के एंकर सुधीर चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित DNA प्राइम टाइम के एंकर हैं सुधीर चौधरी ट्वीट कर दी जानकारी* * – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*ज़ी न्यूज़ के एंकर सुधीर चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित DNA प्राइम टाइम के एंकर हैं सुधीर चौधरी ट्वीट कर दी जानकारी* *

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ज़ी न्यूज़ के एंकर सुधीर चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित,डॉक्टर्स की सलाह से उपचार जारी

हिंदी समाचार चैनल ज़ी न्यूज़ के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। वरिष्ठ पत्रकार ने गुरुवार को ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनका इलाज चल रहा है।

सुधीर चौधरी

जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने गुरुवार (20 मई) को एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं और अब इससे रिकवर कर रहा हूं।” बता दें कि, चौधरी अपने टीवी चैनल के प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ DNAके एंकर हैं।

सुधीर चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं दो दिन से डीएनए से दूर हूं और इस दौरान आपकी ओर से कॉल्स और मैसेज की बाढ़ सी आ गई है। आप लोग मेरी काफी चिंता करते हैं, जिसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं। मैंने कोविड का टेस्ट कराया था, जो पॉजिटिव आया है और मैं डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ट्रीटमेंट ले रहा हूं। उनके प्रयासों और आपकी शुभकामनाओं ने मुझे इस महामारी से लड़ने की ताकत दी है, जो कई लोगों की जान ले चुकी है।”

एंकर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “जो लोग पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वे कोविड टेस्ट करा लें और खुद को आइसोलेट कर लें। मैं आप सभी की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उम्मीद है कि जल्द आपसे फिर मुलाकात होगी।”

 

गौरतलब है कि, देश के कई नामचीन पत्रकारों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपनी जान गंवानी पड़ी है। हाल ही में टीवी पत्रकार रोहित सरदाना, फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन, वरिष्ठ स्तंभकार शेष नारायण सिंह, वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का कोरोना से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031