नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , POLITICS सोनिया गांधी के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग पर नीतीश कुमार ने ली चुटकी, कांग्रेस से पूछा- अब क्यों? – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

POLITICS सोनिया गांधी के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग पर नीतीश कुमार ने ली चुटकी, कांग्रेस से पूछा- अब क्यों?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

POLITICS

सोनिया गांधी के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग पर नीतीश कुमार ने ली चुटकी, कांग्रेस से पूछा- अब क्यों?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुटकी ली है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार से पहले दो बार सत्ता में कांग्रेस (यूपीए) थी, इस दौरान ही उन्हें सम्मान दे देना चाहिए था।

नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘सभी को किसी भी प्रकार की मांग करने का अधिकार है, वो पहले सत्ता में थे, लेकिन वो अब मांग कर रहे हैं, उन्हें इसे तभी दे देना चाहिए था।’

नीतीश कुमार ने यह वाक्य तब कहा था जब वह पुलिस मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए दौरा किया था।

हरीश रावत ने की सोनिया गांधी और मायावती के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा प्रमुख मायावती को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय सोनिया गांधी जी व सम्मानित बहन मायावती जी, दोनों प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व हैं। आप उनकी राजनीति से सहमत और असहमत हो सकते हैं, मगर इस तथ्य से आप इनकार नहीं कर सकते हैं कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को एक नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है, आज उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है। सुश्री मायावती जी ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है, भारत सरकार को चाहिये कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करें।’

‘भारत रत्न’ 
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जिसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी। कला, साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा और खेल जैसे क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031