नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलिया गोलीकांड के आरोपियों पर लगेगा एनएसए और गैंगस्टर एक्ट – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बलिया गोलीकांड के आरोपियों पर लगेगा एनएसए और गैंगस्टर एक्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलिया गोलीकांड के आरोपियों पर लगेगा एनएसए और गैंगस्टर एक्ट

News

 

नई दिल्ली: बलिया गोलीकांड के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर इनाम का ऐलान कर चुकी है। बलिया गोलीकांड (Ballia Murder) का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह अब तक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

15 अक्टूबर को हुई इस घटना में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। जबकि पुलिस स्थानीय बीजेपी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित छह लोगों की तलाश में है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है. आठ आरोपियों के अलावा मामले में एफआईआर में 20-25 अज्ञात आरोपियों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा डीआईजी (आजमगढ़ रेंज) सुभाष चंद्र दुबे ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर 50,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

वहीं बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राशन की दो दुकानों के आवंटन को लेकर तत्कालीन आपूर्ति निरीक्षक को धमकी दे रहा है। यह ऑडियो 15 मई 2019 का है, जिसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह एरिया के सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गा यादव को धमकी दे रहा है। ऑडियो में सप्लाई इंस्पेक्टर से बात करते हुए वह विधायक का नाम ले रहा है। धीरेंद्र प्रताप विधायक का नाम लेकर सप्लाई इंस्पेक्टर पर दवाब बना रहा है और अधिकारी के खिलाफ गुस्से में अपशब्द कहने के अलावा देख लेने की धमकी भी दे रहा है।

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031