नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का ऐलान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का ऐलान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का ऐलान

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ इस सूची को साझा किया है।

 

खास बात यह है कि सूची में गुलाम नबी आजाद को शामिल किया गया है। वहीं गहलोत सरकार से नाराज रहे सचिन पायलट को भी इसमें जगह दी गर्ह है। कांग्रेस की इस लिस्ट में शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह , पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, मदन मोहन झा और तारिक अनवर को भी शामिल किया गया है।

 

इसके अलावा निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृति आजाद, संजय निरूपम, उदित राय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रचार करेंगे।

 

कांग्रेस, राजद और वाम पार्टी के साथ महागठबंधन का प्रमुख सहयोगी है। पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीट हासिल हुई है। पहले चरण में कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

You May Have Missed