नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिया की FIR पहुंची CBI के पास, जल्द हो सकती है एक्टर की बहनों से पूछताछ – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रिया की FIR पहुंची CBI के पास, जल्द हो सकती है एक्टर की बहनों से पूछताछ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिया की FIR पहुंची CBI के पास, जल्द हो सकती है एक्टर की बहनों से पूछताछ

News

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मिस्ट्री अबतक अनसुलझी है। इस केस को सुलझाने में तीन जांच एंजेसियां CBI, NCB और ED जुटी हुई हैं। हालांकि ड्रग एंगल सामने आने के बाद से एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे जा पहुंची हैं। वहीं अब इस कड़ी में सुशांत की बहनों पर भी तलवार लटकती नजर आ रही है।

सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह का मानना है कि जिस तरह से सुशांत केस में बिहार में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी वैसे ही रिया चक्रवर्ती ने भी मुंबई में एक एफआईआर सुशांत के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज की थी। ये FIR अब CBI के पास पहुंच गई है। जिस पर CBI जल्द एक्शन ले सकती है।

वहीं इस पूरे मामले पर बातचीत करते हुए सुशांत के परिवार के लॉयर विकास सिंह ने कहा कि,’अभी तक सीबीआई की तरफ से सुशांत की बहनों को सवाल-जवाब के लिए कोई समन नहीं मिला है मगर जब भी उन्हें सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाएगी, सुशांत की बहनें जरूर वहां पहुंच जाएंगी और पूरा सहयोग देंगी।’

रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राममोहन लोहिया के डाक्टर तरुण कुमार पर मामला दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत की बहन और डॉक्टर तरुण कुमार पर फर्जी मेडिकल प्रिसक्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने प्रियंका सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत केस दर्ज कराया है। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306,120B, और सेक्शन 8 के तहत FIR दर्ज करवाई गई है। जिसमें मुख्य आरोपी सुशांत की बहन और आरएमएल के डॉक्टर तरुण कुमार बनाया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930