नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कंगना के ऑफिस पर कार्रवाई का मामला:बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार ……..कंगना ने BMC से 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कंगना के ऑफिस पर कार्रवाई का मामला:बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार ……..कंगना ने BMC से 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंगना के ऑफिस पर कार्रवाई का मामला:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- ऐसा लगता है कार्रवाई गलत नीयत से की गई; कंगना के वकील बोले- दुश्मनी निकाली गई; अब सुनवाई 28 सितंबर को 

BMC ने 9 सितंबर को कंगना के बंगले में अवैध निर्माण बताकर तोड़फोड़ की थी। इसके बदले में कंगना ने BMC पर 2 करोड़ रुपए का दावा किया है। -फाइल फोटो

एक्ट्रेस कंगना रनोट के दफ्तर में बीएमसी की कार्रवाई के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने बीएमसी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि जितनी तेजी से एक दिन पहले सर्वे कि‍या और अगले दिन कार्रवाई की। इतनी जल्दी तो आप कोर्ट में रिप्लाई भी नहीं करते। हाईकोर्ट ने पूछा है कि बीएमसी के वे अफसर कौन थे, जो कंगना के दफ्तर का सर्वे करने गए थे।

हाईकोर्ट ने कहा क‍ि पहली बार मामले को देखने पर यही लगता है कि कार्रवाई गलत नीयत से की गई थी। अदालत ने तोड़फोड़ से पहले ली गई अवैध निर्माण की तस्वीरों को भी अदालत को देने को कहा। अब अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।

संजय रावत और बीएमसी ने जवाब दाखिल किया

जस्टिस एसजे कथावला और जस्टिस आरआई छागला की बेंच ने पिछली सुनवाई में शिवसेना नेता संजय राउत और बीएमसी के अफसर भाग्यवंत लाते से जवाब मांगा था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से भी कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया। इसी मामले को लेकर संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्रवाई बीएमसी की ओर से की गई है। उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।

इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि तोड़ने में आपको वक्त नहीं लगता, जवाब मांगा जाता है तो समय चाहिए? कोर्ट ने इमारत गिराने पर भी बीएमसी को फटकार लगाई थी। मकान गिराने में फुर्ती दिखती है तो मरम्मत में सुस्ती क्यों दिखाई देती है।

कंगना के वकील बोले- कार्रवाई नहीं, दुश्मनी निकाली गई

कंगना रनोट के वकील ने कहा कि यह कार्रवाई नहीं है, दुश्मनी निकाली गई है। कंगना महाराष्‍ट्र सरकार और शिवसेना के खिलाफ खड़ी थी, इसलिए बीएमसी को हथियार बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि जिस ऑफिस में तोड़फोड़ की गई वह पुराना था। बारिश का सीजन भी आ रहा था, इसलिए थोड़ी बहुत मरम्मत का काम हो रहा था। एक्ट्रेस के वकील बीरेंद्र सराफ ने मंगलवार को हाईकोर्ट में एक डीवीडी सौंपी थी। सराफ का दावा है कि डीवीडी में राउत का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कंगना को धमकी दी है।

कंगना ने BMC से 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा

BMC ने कंगना की पाली हिल वाले ऑफिस में अवैध निर्माण बताते हुए 9 सितंबर को तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कंगना ने 2 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग करते हुए BMC के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930