नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Shukrawar Ke Totke: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे के साथ जरूर करें ये उपाय, सुख-शांति के साथ घर में पैसों की होगी बरसात – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Shukrawar Ke Totke: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे के साथ जरूर करें ये उपाय, सुख-शांति के साथ घर में पैसों की होगी बरसात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Shukrawar Ke Totke: शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे के साथ जरूर करें ये उपाय, सुख-शांति के साथ घर में पैसों की होगी बरसात

News

 

Shukrawar Ke Totke: आज शुक्रवार का दिन है और इसे मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। मान्यता के मुताबिक जिसके उपर माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा होती है उसके सारे कष्ट, सारी समस्याएं दूर हो जाती है। उसका जीवन सही हो जाता है और धन संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। वहीं मनी प्लांट (Mani Plant) का पौधे को भी धन संपत्ति और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है।

आम तौर पर आपको सभी लोगों के घरों में या फिर घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ दिख जाएगा। मनी प्लांट के पौधे को घर की खुशहाली और सुख समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता के मुताबिक घर में इस पौधे के होने धन से संबंधित परेशानियां नहीं आती है और उस घर में रहने वाले खुश रहते हैं। घर में रहने वालों की तरक्की होती है।

लेकिन कई बार इसके उलट भी देखा जाता है। कभी कभी ऐसा भी देखा जाता है कि जिनके घर में यह पौधा लगा है उनके घर में भी घन से संबंधी परेशानियां बनी रहती है। यानी घर में लगे मनी प्लॉट का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मनीमनी प्लांट (Mani Plant) होने के बाद भी आखिर घन की परेशानियां लगातार क्यों बनी रहती है।

माना जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ रहता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसके खराब पत्ते बेल से तुरंत हटा देना चाहिए। मनी प्लांट एक बेल है, इसीलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष बढ़ता है।

ऐसे घर में होगी पैसों की बारिश 

माना जाता है कि जिसके घर में मनी प्लांट (Mani Plant) का पौधा जितना आगे बढ़ता है उनके घर में उतना धन आता है। लेकिन हमें मनी प्लांट के पौधे को लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसका रख रखाव ठीक से होना चाहिए और इसे घर में सही तरीके से साफ-सुथरी जगह पर ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर बरकत आती है।

मान्यता के मुताबिक शुक्रवार के दिन मनी प्लांट (Mani Plant)  के ऊपर लाल रंग का धागा या फिर रिबन बांधना शुभ माना जाता है। दरअसल लाल रंग को प्रेम, स्नेह, उन्नति और यश का प्रतिक माना जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि लंल रंग के रिंबन से पौधे को बांधने से घर में साकात्मकता आती हैं। इस साकात्मकता के कारण घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

ऐसे बांधे लाल धागा या रिबन 

– शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठे और नहा धोकर मां लक्ष्मी की पूजा करें

– उनके सामने घर की दीया जलाएं

– लाल रंग का धागा या रिबन को मां लक्ष्मी के पैरों में रखे

– फिर मां लक्ष्मी की आरती करके इस लाल धागे या रिबन पर कुमकुम लगाएं

– मां लक्ष्मी का ध्यान करके मनी प्लांट की जड़ों में चारों ओर इसे बांध दे

– यदि बोतल में मनी प्लांट तो बोतल में नीचे की और इस लाल धंगे को बाधें

इसे बांधने के बाद ही आपको कुछ दिन में अंतर दिखने लगेगा। घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होगा, धन की बरसात होने लगेगी।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित होती है। मनी प्लांट के लिए घर की दक्षिण दिशा सबसे बेस्ट मानी जाती है। मनी प्लांट को घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। असल में ईशान कोण के ग्रह-देव ‘ब्रहस्पति’ जी मानें जाते हैं, वहीं मनी प्लांट के कारक शुक्र जी कहलाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक देव  ब्रहस्पति और शुक्र जी के बीच गहरी शत्रुता थी। इस वजह से यदि आप मनी प्लांट इस दिशा में लगाएंगे तो घर में लड़ाई झगड़े जैसी स्थितियां उत्पन्न होने का खतरा सदैव बना रहेगा।

इसके अलावा मनीप्लांट लगाने से पहले पौधे को लक्ष्मी जी के सामने रख दें और फिर लक्ष्मी जी की आरती व पूजा करें। लक्ष्मी जी की पूजा के बाद आपको मनी प्लांट की पूजा भी अवश्य करनी है। मनी प्लांट गमले में लगाने की बजाए आप इसे कांच की बोतल में लगाएं। हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

You May Have Missed