नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रग्स केस : श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ कर सकती है एनसीबी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

ड्रग्स केस : श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ कर सकती है एनसीबी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ड्रग्स केस : श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ कर सकती है एनसीबी

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ के दौरान रिया ने सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का ड्रग्स के लेनदेन में नाम लिया था। अब एनसीबी इस सप्ताह सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

इस केस में बॉलीवुड कलाकारों के नाम एनसीबी के पास आ जाने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि जांच एजेंसी आने वाले दिनों में कई कलाकारों का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें तलब करेगी। सारा और श्रद्धा दोनों सुशांत सिंह के साथ फिल्में कर चुकी हैं।
खबरों के अनुसार यह बात करीब-करीब पक्की हो गई है कि आने वाले दिनों में एनसीबी सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ करने जा रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि सुशांत के साथ सारा अली खान विदेश ट्रिप पर गई थीं और श्रद्धा कपूर सुशांत के फार्म हाउस पर सारा के साथ दो बार आई थीं।

खबरों के अनुसार लोगों ने आरोप लगाया है कि इस फार्महाउस पर कुछ गतिविधियां होती थीं। लोगों का कहना है कि इस फार्महाउस पर शायद ड्रग की पार्टियां आयोजित होती थीं।
बताया जाता है कि फिल्म ‘छिछोरे’ के सफल हो जाने के बाद इसकी पार्टी सुशांत सिंह के फार्महाउस पर रखी गई थी जिसमें श्रद्धा कपूर भी आई थीं। सूत्रों का कहना है कि एक समय में सुशांत सिंह और सारा अली खान के बीच करीबी काफी ज्यादा थी लेकिन दोनों का अलगाव होने के बाद रिया चक्रवर्ती की घनिष्ठता अभिनेता के साथ बढ़ने लगीं।
बता दें कि ड्रग मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अलावा सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सीबीआई भी छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, ईडी, दिवंगत एक्टर के फाइनेंशियल एंगल की खोजबीन में लगी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930