2000 के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने दी यह जानकारी

2000 के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, मोदी सरकार ने दी यह जानकारी

नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 का नोट जारी किया था। इसके बाद कई बार खबरें आई कि केंद्र सरकार 2000 के नोट को बंद करने वाली है। हालांकि सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन इस बार केंद्र ने 2 हजार के नोट को लेकर जारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मोदी सरकार ने 2,000 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों को लेकर आधिकारिक पुष्टि की है। केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने उच्च मूल्यवर्ग के नोटों (2000 के नोट) को बंद करने का फैसला नहीं किया है। हालांकि, 2,000 रुपए के मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई में काफी कमी आई है।